लाइव न्यूज़ :

कुरैशी ने कोविड-19 से प्रभावित भारतीय लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 15:29 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर भारतीयों के प्रति शनिवार को समर्थन व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 संकट यह याद दिलाता है कि मानवीय मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 संक्रमण, जिसने हमारे क्षेत्र में कहर बरपाया है, की मौजूदा लहर के आलोक में हम भारत के लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हैं। पाकिस्तान के लोगों की ओर से, मैं भारत में प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति प्रकट करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस महामारी से निपटने के वास्ते सहयोग के लिए दक्षेस देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत) के शनिवार के आंकड़ों के हिसाब से कोरोना वायरस के 3,46,786 नये मामले सामने आने से भारत में संक्रमितों की संख्या 1,66,10,481 हो गयी जबकि फिलहाल 25 लाख मरीज उपचाररत हैं ।2624 मरीजों की मौत हो जाने से भारत में अब तक 1,89,544 लोग इस संक्रमण के चलते अपनी जान गवा चुके हैं।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 157 मरीजों की जान चली गयी। साथ ही पाकिस्तान में इस महामारी के 5908 नये मामले भी आये।

कुरैशी के ट्वीट ऐसे वक्त में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर संबंधों में सुधार आ रहा है। 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के भारत सरकार के निर्णय से पाकिस्तान नाराज हो गया था और उसने भारत के साथ कूटनीतिक संबंध घटाते हुए भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था। पाकिस्तान ने भारत के साथ सारे विमान एवं सड़क संपर्कों को खत्म कर दिया था और व्यापार एवं रेल सेवाएं निलंबित कर दी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल