लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की महारानी की पोशाक पहनकर राजकुमारी बीट्रिस ने रचाई शादी, महारानी एलिजाबेथ हुईं शामिल

By भाषा | Updated: July 19, 2020 11:20 IST

ब्रिटेन की राजकुमारी बीट्रिस ने महारानी एलिजाबेथ की पोशाक पहनकर एडुआर्डो मापेली मोज्जी से शादी रचाई। इस शादी समारोह में 94 वर्षीय ब्रिटिश महारानी और उनके पति प्रिंस फिलिप (99) शादी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की राजकुमारी बीट्रिस ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की एक विंटेज पोशाक पहनकर एडुआर्डो मापेली मोज्जी से शादी रचाई। 94 वर्षीय ब्रिटिश महारानी और उनके पति प्रिंस फिलिप (99) शादी में शामिल हुए।

लंदन: ब्रिटेन की राजकुमारी बीट्रिस ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की एक विंटेज पोशाक पहनकर एडुआर्डो मापेली मोज्जी से शादी रचाई। बकिंघम पैलेस ने बेहद निजी एवं सादे तरीके से हुई इस शादी की आधिकारिक तस्वीरें जारी की हैं। महारानी की पोती और प्रॉपर्टी कारोबारी ने विंडसर के रॉयल लॉज में रॉयल चैपल ऑफ ऑल सेंट्स में शादी की।

दूल्हे और दुल्हन के माता-पिता तथा भाई-बहनों के अलावा 94 वर्षीय ब्रिटिश महारानी और उनके पति प्रिंस फिलिप (99) शादी में शामिल हुए। पैलेस ने शनिवार को कहा कि शादी समारोह में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए तय दिशा निर्देशों का पालन किया गया।

बीट्रिस (31) ने नोर्मन हार्टनेल की हाथी दांत के रंग की पोशाक और सिर पर हीरे का ताज पहना, जो महारानी ने 1947 में अपनी शादी में पहना था। वहीं 36 वर्षीय दूल्हे ने मॉर्निंग सूट पहना। प्रिंस एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्युसन की बेटी बीट्रिस पहले 29 मई को मापेली मोज्जी से शादी करना चाहती थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह शादी टल गई।

इस शादी पर एंड्रयू की अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ दोस्ती को लेकर उठे सवालों के कारण भी संकट के बादल गहराए। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा एप्स्टीन के बारे में पूछताछ करने की मांग के बीच प्रिंस ने अपनी शाही जिम्मेदारियां निभाना बंद कर दिया था। यौन तस्करी के आरोपी एप्स्टीन की अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में मौत हो गई थी। 

टॅग्स :वेडिंग सीजनब्रिटिश पार्लियामेंटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल