लाइव न्यूज़ :

प्रिंस हैरी ने युवावस्था में ही शाही जीवन छोड़ने का विचार किया था

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:57 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 14 मई (एपी) प्रिंस हैरी ने शाही जीवन के अपने अनुभव की तुलना “द ट्रूमैन शो” पर होने और “चिड़ियाघर में रहने” से की है।

ड्यूक ऑफ ससेक्स ने “आर्मचेयर एक्सपर्ट” पॉडकास्ट के बृहस्पतिवार के एपिसोड के दौरान कहा कि उन्होंने युवावस्था में ही कई मौकों पर शाही जीवन छोड़ने के बारे में सोचा था। उन्होंने पॉडकास्ट के प्रस्तुतकर्ता डैक्स शेफर्ड से मेगन के साथ अपने संबंध को गुप्त रखे जाने के बारे में और ब्रिटेन की मीडिया की छानबीन से निपटने के बारे में खुलकर बात की।

हैरी ने कहा कि वह अपने जीवन को 1998 की जिम कैरी की फिल्म “द ट्रूमैन शो” की तरह समझते थे। यह फिल्म ट्रूमैन बरबैंक की कहानी है जिनके जीवन को छिपे हुए कैमरों के जरिए टीवी पर दिखाया जाता था।

हैरी ने कहा कि यह बहुत भारी बोझ था और वह शाही परिवार के सदस्य होने के नाते इससे निपटने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे। उनको जर था कि उनकी गर्भवती पत्नी और बेटे आर्ची को उसी तरह की चर्चा से निपटना होगा जैसे उनकी दिवंगत मां, प्रिसेंस डायना को बहुत ज्यादा ध्यान देने के साथ करना पड़ा था।

1997 में, डायना की पेरिस में 36 साल की उम्र में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी जब कुछ फोटो पत्रकार उनका पीछा कर रहे थे।

हैरी ने कहा, “मुझे यह काम नहीं चाहिए, मैं यहां नहीं होना चाहता हूं, मैं यह नहीं करना चाहता हूं। देखिए इसने मेरी मां के साथ क्या किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला