लाइव न्यूज़ :

प्रिंस हैरी ने अपने भाई प्रिंस विलियम को लेकर कहा- हमारी राहें अब अलग, रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं

By भाषा | Updated: October 21, 2019 15:38 IST

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के बीच मनमुटाव की भी खबरें आई थी। विलियम बड़े भाई हैं। 

Open in App

प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया है कि उनकी और उनके भाई की राहें अब अलग हैं और उनके संबंधों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। हाल के महीनों में हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की कई खबरें आईं थी।

आइटीवी के साथ एक साक्षात्कार में प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया कि उनके हाई प्रोफाइल जीवन और परिवार के समक्ष दबाव के चलते उनके बीच कुछ अपरिहार्य घटा है। अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के वक्त उन्होंने कहा था, ‘‘हम भाई हैं और हमेशा भाई रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त हमारी राहें अलग जरूर हैं लेकिन मैं उसकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा और मैं जानता हूं कि वह भी मेरे लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। हम व्यस्तता के चलते पहले की तरह एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं लेकिन मैं उसे बहुत प्रेम करता हूं।’’

प्रिंस हैरी ने कहा, ‘‘भाई होने के नाते आप जानते हैं कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।’’ प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के बीच मनमुटाव की भी खबरें आई थी। विलियम बड़े भाई हैं। 

टॅग्स :प्रिंस हैरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रिंस हैरी का दावा- उनके भाई विलियम ने उनपर किया था शारीरिक हमला, जानें कारण

विश्वप्रिंस हैरी दूसरी बार बने पिता, पत्नी मेगन मार्केल ने दिया बेटी को जन्म

विश्वएलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, पोते हैरी और उनकी पत्नी मेगने ने भी दी श्रद्धांजलि

विश्वप्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने किया खुलासा, कहा- दूसरी संतान बेटी होगी, हम एक परिवार

बिदेशी सिनेमाBritain के प्रिंस Harry और Meghan Markle दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स, शाही परिवार में खुशी का माहौल

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका