लाइव न्यूज़ :

'सेक्स एक खूबसूरत चीज है', डॉक्यूमेंट्री में कहते नजर आए पोप फ्रांसिस, गर्भपात और LGBT पर कही ये बात

By विनीत कुमार | Published: April 06, 2023 9:31 AM

कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने युवकों के साथ मुलाकात में उनके सवालों का जवाब देते हुए सेक्स को खूबसूरत चीज बताया। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर द्वारा मनुष्य को दी गई खूबसूरत चीजों में से एक है।

Open in App

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस बुधवार को जारी एक डॉक्यूमेंट्री में 'सेक्स' को अच्छा बताते हुए इसे 'ईश्वर द्वारा मनुष्य को दी गई खूबसूरत चीजों में से एक' बताते नजर आए। 86 वर्षीय पोप फ्रांसिस डिज्नी प्रोडक्शन के 'द पोप आंसर्स' डॉक्यूमेंट्री में यह टिप्पणी करते नजर आए। यह वीडियो उस पर आधारित है जब पिछले साल उन्होंने रोम में 10 नौजवानों के साथ मुलाकात की थी। 

इस मुलाकात के दौरान फ्रांसिस से इन युवकों ने कई विषयों पर सवाल पूछे थे। इसमें कैथोलिक चर्च में एलजीबीटी अधिकारों, गर्भपात, पोर्न इंडस्ट्री, सेक्स और सेक्स अब्यूज जैसे विषयों को लेकर विचार पूछे गए थे। इसी क्रम में फ्रांसिस कहते नजर आए, 'सेक्स उन दी गई खूबसूरत चीजों में से एक है जो ईश्वर ने इंसानों को दिया है।'

हस्तमैथुन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'अपने आप को यौन रूप से व्यक्त करना एक समृद्धि है। तो ऐसे में जो कुछ भी वास्तविक यौन अभिव्यक्ति से अलग होता है वह आपको कम करता है और इस समृद्धि को कम करता है।'

'LGBT लोगों का कैथोलिक चर्च में स्वागत है'

फ्रांसिस से यह भी पूछा गया कि क्या वह जानते हैं कि 'नॉन-बाइनरी पर्सन' क्या होते हैं, इस पर उन्होंने सकारात्मक उत्तर दिया। उन्होंने दोहराया कि एलजीबीटी लोगों का कैथोलिक चर्च द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सभी व्यक्ति ईश्वर की संतान हैं, सभी व्यक्ति। ईश्वर किसी को अस्वीकार नहीं करता, ईश्वर एक पिता है। और मुझे किसी को चर्च से निकालने का कोई अधिकार नहीं है।'

गर्भपात पर फ्रांसिस ने कहा कि पादरियों को गर्भपात कराने वाली महिलाओं के प्रति 'दयालु' होना चाहिए, लेकिन साथ ही कहा कि यह प्रथा अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, 'चीजों को उनके नाम से बुलाना अच्छा है। जिसका एक (गर्भपात) हुआ है, उसका साथ देना एक बात है, इस कृत्य को सही ठहराना दूसरी बात है।'

पोप की यह टिप्पणियां वैटिकन के आधिकारिक समाचार पत्र ल'ऑसरवाटोर रोमानो (L'Osservatore Romano) द्वारा प्रकाशित की गई हैं। इसमें युवाओं के साथ उनकी बातचीत को 'खुला और ईमानदार संवाद' के रूप में बताया गया।

टॅग्स :Pope FrancisVatican
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपोप फ्रांसिस ने पोर्न की निंदा करते हुए कहा, "यौन सुख ईश्वर का उपहार है"

विश्वपोप फ्रांसिस ने सरोगेसी पर वैश्विक प्रतिबंध का आग्रह किया, महिला और बच्चे की गरिमा का गंभीर उल्लंघन बताया

विश्व'पोप फ्रांसिस का रूसी साम्राज्यवाद का महिमामंडन करने का कोई इरादा नहीं था', वेटिकन सिटी ने पोप के बयान पर दी सफाई

विश्वपोप फ्रांसिस ने कहा, "कैथोलिक चर्च एलजीबीटी लोगों के लिए खुला है लेकिन उन्हें चर्च के नियमों और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलना होगा"

विश्वPope Francis: आंत की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए पोप फ्रांसिस, कई दिनों से आंतों में सूजन और दर्द के कारण थे परेशान

विश्व अधिक खबरें

विश्वव्हाइट हाउस में बजाया गया 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां...', मेहमानों के लिए परोसे गए गोल गप्पा और समोसा

विश्वRussia-China-Usa: अमेरिका को और चिढ़ाएंगे पुतिन!, 5वां कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जा रहे रूस के राष्ट्रपति, करेंगे ये समझौता

विश्वPakistan PoK protests: गेहूं आटे और बिजली दाम को लेकर 5वें दिन प्रदर्शन जारी, 3 की मौत और 6 घायल, पाकिस्तान सरकार जागी, 2300 करोड़ दिए...

विश्वभारतीय सेना की वापसी के बाद मालदीव ने 50 मिलियन डॉलर की बजट सहायता के लिए भारत का जताया आभार

विश्वNepal Rs 100: 100 रुपए के नए नोट पर रार, नेपाल राष्ट्रपति पौडेल के आर्थिक सलाहकार चिरंजीवी ने दिया इस्तीफा, नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को किया शामिल...