लाइव न्यूज़ :

चीन पर लगाम लगाने के लिए भारत-इंडोनेशिया ने मिलाया हाथ, बोले पीएम मोदी- आतंकवाद के खिलाफ हम हैं साथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 30, 2018 18:20 IST

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके रक्षा, आधारभूत ढांचे के अलावा सबांग में इकोनॉमिक जोन बनाने के लिए वचनबद्धता जतायी।

Open in App

भारत और इंडोनेशिया ने बुधवार (30 मई) को रक्षा और समुद्री सुरक्षा के मसले पर अहम समझौते किए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। भारत के सहयोग से इंडोनेशिया हिन्द महासागर में अपना नौसैनिक पोर्ट बनाएगा। माना जा रहा है कि भारत और इंडोनेशिया चीन की समद्री सीमा में बढ़ती दखलअंदाजी के बरक्स ये रणनीति बना रहे हैं। 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके रक्षा, आधारभूत ढांचे के अलावा सबांग में इकोनॉमिक जोन बनाने के लिए वचनबद्धता जतायी। सबांग सुमात्रा द्वीप में स्थित है। भारत और इंडोनेशिया मलक्का की खाड़ी के मुहाने पर भी इकोनॉमिक ज़ोन बनवाएंगे। मलक्का की खाड़ी अंतरराष्ट्रीय कारोबार का बड़ा मार्ग है। 

पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा, "भारत हमारा रणनीतिक साझीदार है...और हम आगे भी आधारभूत ढांचे के विकास में एक दूसरे का सहयोग जारी रखेंगे। हम सबांग द्वीप और अण्डमान द्वीप में भी एक दूसरे का सहयोग जारी रखेंगे।" कूटनीतिक जानकारों के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के इस कदम का सीधा असर चीन के मंसूबों पर पड़ेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिन्दी में दिए भाषण में कहा, "भारत-एसियान साझीदारी से शांति और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा।"

पीएम नरेंद्र मोदी ने की इंडोनेशिया के चर्चों पर हमले की निंदा

भारतीय प्रधानमंत्री  इंडोनेशिया में तीन चर्चों पर हाल में हुए आतंकवादी हमलों की आज कड़ी निंदा की और उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़ा है। 

मोदी ने राष्ट्रपति जोको विदोदो से बातचीत के बाद एक बयान में कहा , ‘‘मित्रों , मैं इंडोनेशिया में हाल के हमलों में निर्दोष नागरिकों की मौत से दुखी हूं। भारत ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इंडोनेशिया के साथ है। ’’ देश के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया में इस महीने की शुरुआत में छह आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम सात लोग मारे गए और समन्वित हमलों में 40 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। पिछले 18 वर्षों में चर्चों पर यह सबसे बड़ा हमला था। 

पीएम मोदी ने कहा , ‘‘ऐसी दुखद घटनाएं एक संदेश देती है कि यह समय की जरुरत है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक स्तर पर प्रयास मजबूत किए जाएं। ’’ दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया पिछले दो दशक में इस्लामिक आतंकवाद और ईसाई अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा से संघर्ष कर रहा है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्व अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला