लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सप्लीमेंट में धोखेधड़ी को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 14:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 फरवरी अमेरिका में भारतीय मूल के पूर्व कार्यकारी को एक लोकप्रिय सप्लीमेंट उसके वास्तविक अवयव (इन्ग्रेडिएंट) छुपाकर बेचने में भूमिका के सिलसिले में 41 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

एस के लैबोरेटरीज के पूर्व उपाध्यक्ष सीतेश पटेल (37) को टेक्सास की एक संघीय अदालत ने शुक्रवार को सजा सुनाई। इसकी घोषणा टेक्सास के नार्दन डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी प्रेरक शाह और न्याय विभाग के दीवानी विभाग के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल ब्रायन बॉयंटन ने की।

मामले में पेश दस्तावेजों के अनुसार पटेल ने लोकप्रिय कसरत और वजन घटाने के सप्लीमेंट विकसित करने और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे जैक3डी और ऑक्सीइलीट प्रो के तौर पर जाना जाता है, जिसे डलास स्थित यूएसपीलैब्स द्वारा वितरित किया गया था।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश सैम ए लिंडसे ने पटेल को 41 महीने के कारावास और एक वर्ष की निगरानी रिहाई की सजा सुनाई। अदालत ने इससे पहले पटेल की पूर्व कंपनी एस के लैबोरेटरीज पर 60 लाख अमरीकी डालर का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक