लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए ईरान में लोगों ने पिया मिथेनॉल, 27 की हुई मौत, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 10, 2020 11:09 IST

ईरान में शराब पीने पर प्रतिबंध है। कुछ गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को ही शराब पीने की छूट है।

Open in App
ठळक मुद्देखुजेश्तान की राजधानी अहवाज के जुनदीशापुर चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अवैध शराब पीने के बाद 218 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलबोर्ज के उप अभियोजक मोहम्मद अघयारी ने इरना से कहा कि ‘‘मृतकों ने इस भ्रम में मेथानॉल पी ली कि वे कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और ठीक हो रहे हैं।’’

तेहरान: ईरान में शराब पीने से नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक होने की अफवाह फैलने के बाद मेथानॉल का सेवन करने से 27 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सरकारी संवाद समिति इरना ने सोमवार को दी। चीन के बाहर इस घातक विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित देशों में ईरान भी शामिल है।

‘इरना’ ने बताया कि अवैध शराब पीने से दक्षिण पश्चिम प्रांत खुजेश्तान में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोगों की मौत उत्तरी अलबोर्ज क्षेत्र में हुई। ईरान में शराब पीने पर प्रतिबंध है। कुछ गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को ही शराब पीने की छूट है। खुजेश्तान की राजधानी अहवाज के जुनदीशापुर चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अवैध शराब पीने के बाद 218 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अली अहसानपुर ने कहा कि ‘‘इन अफवाहों के बाद लोगों ने जहरीली शराब पी कि कोरोना वायरस के इलाज में यह प्रभावी हो सकता है।’’ अलबोर्ज के उप अभियोजक मोहम्मद अघयारी ने इरना से कहा कि ‘‘मृतकों ने इस भ्रम में मेथानॉल पी ली कि वे कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और ठीक हो रहे हैं।’’ मेथानॉल ज्यादा मात्रा में पी लेने से अंधापन हो सकता है, यकृत को नुकसान हो सकता है और इससे मौत हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?