लाइव न्यूज़ :

Paul Pogba BANNED: मुसीबत में स्टार फुटबॉल खिलाड़ी पॉल पोग्बा, डोपिंग के कारण चार साल के लिए प्रतिबंधित!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 29, 2024 19:25 IST

Paul Pogba BANNED: डोपिंग के कारण पॉल पोग्बा को फुटबॉल से चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देडोपिंग रोधी अभियोजक कार्यालय ने प्रतिबंधों को बरकरार रखा।पॉल पोग्बा को फुटबॉल से चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। फ्रांसीसी सस्टार फुटबॉल खिलाड़ी पॉल पोग्बा मुसीबत में हैं। 

Paul Pogba BANNED: फ्रांसीसी स्टार फुटबॉल खिलाड़ी पॉल पोग्बा मुसीबत में हैं। फ्रांस और जुवेंटस के मिडफील्डर पोग्बा को डोपिंग अपराध के लिए चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। डोपिंग के कारण फुटबॉल से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ए लीग में जुवेंटस के प्रमुख खिलाड़ी के लिए बड़ा झटका है। डोपिंग रोधी अभियोजक कार्यालय ने प्रतिबंधों को बरकरार रखा। पोग्बा को प्रतिबंधित पदार्थ टेस्टोस्टेरोन के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद सितंबर में इटली के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (एनएडीओ इटालिया) ट्रिब्यूनल द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

यूवेंट्स के मिडफील्डर पॉल पोग्बा पर टेस्टोस्टेरॉन का पॉजिटिव पाये जाने के बाद गुरुवार को चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। इटली की डोपिंग रोधी अदालत ने विश्व कप विजेता फुटबॉलर पोग्बा के सितंबर में पॉजिटिव पाये जाने के बाद इस अधिकतम प्रतिबंध की घोषणा की। 20 अगस्त को उडिनेसे में युवेंटस के मैच के बाद उनकी जांच की गयी थी।

वह सीरी ए के इस मैच में नहीं खेले थे और बेंच पर ही थे। पोग्बा ने इटली की डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ कोई समझौता नहीं करने का फैसला किया जिसके बाद यह मामला देश की डोपिंग रोधी अदालत के समक्ष चलाया गया। इटली के गोपनीयता कानून के कारण पोग्बा की सजा को सार्वजनिक नहीं किया गया।

लेकिन इस मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से इस फैसले की पुष्टि की। पोग्बा हालांकि इस फैसले के खिलाफ स्विट्जरलैंड स्थिति खेल पंचाट में अपील कर सकते हैं। इस सजा से पोग्बा का करियर खत्म हो सकता है क्योंकि फ्रांस का यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अगले महीने 31 साल का हो जायेगा।

विश्व डोपिंग रोधी संहिता के अंतर्गत चार साल का प्रतिबंध सामान्य है लेकिन अगर कोई खिलाड़ी साबित कर देता है कि उसने जानबूझकर डोपिंग नहीं की, या फिर किसी तरह की मिलावट के कारण ऐसा हुआ तो ऐसे मामलों में डोपिंग की सजा कम की जा सकती है।

टॅग्स :फुटबॉलफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल