लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, कई लोगों के घायल होने की आशंका, पीएसएल का मैच रोकना पड़ा

By विनीत कुमार | Updated: February 5, 2023 16:48 IST

पाकिस्तान के क्वेटा में रविवार को एक बम धमाके के बाद शहर में चल रहे पीएसएल मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

Open in App

क्वेटा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में रविवार को जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट कॉम के मुताबिक रविवार सुबह एफसी मुसा चेकपॉइंट के पास ये धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट क्वेटा पुलिस मुख्यालय और क्वेटा छावनी के प्रवेश द्वार के पास हुआ।

बम धमाके के बाद रोकना पड़ा पीएसएल मैच

पाकिस्तान क्रिकेट लीग (पीएसएल) के मैच की वजह से शहर में पहले सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी। इस बीच ये धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाके के बाद क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच टी20 मैच को भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि बुग्ती स्टेडियम में भीड़ के प्रबंधन में आई दिक्कतों की वजह से भी कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्टेडियम के पीछे से धुआं उठता नजर आ रहा है।

क्वेटा में यह धमाका पुलिस लाइन के पास हुआ जो बुग्ती स्टेडियम से लगभग 4 किमी दूर स्थित है। धमाके के बाद के कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस बीच घटनास्थल पर बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे ईधी के कार्यकर्ता जीशान अहमद ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इससे कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में सोमवार को दोपहर की नमाज के दौरान नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया था, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे और 150 से अधिक घायल हो गए थे, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी थे।

टॅग्स :पाकिस्तानQuetta
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?