लाइव न्यूज़ :

बालाकोट हमलाः भारतीय उड़ानों के लिए 30 मई तक बंद रहेगा पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र

By भाषा | Updated: May 15, 2019 19:07 IST

बैठक के बाद एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘रक्षा और विमानन मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोलने पर पुनर्विचार करने के लिए एक बैठक आयोजित की। उन्होंने फैसला किया कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में 30 मई तक भारतीय उड़ानों के लिए प्रतिबंध जारी रहेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि सरकार अब भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध हटाने के लिए 30 मई को विचार करेगी।पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) कुआलालंपुर के लिए चार उड़ानें दो बैंकॉक और दो नई दिल्ली के लिए संचालित करता था। 

पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए उसके हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को 30 मई तक नहीं हटाने का बुधवार को निर्णय लिया क्योंकि इस्लामाबाद को भारत में लोकसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार है।

पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने 27 मार्च को नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था।

बैठक के बाद एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘रक्षा और विमानन मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोलने पर पुनर्विचार करने के लिए एक बैठक आयोजित की। उन्होंने फैसला किया कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में 30 मई तक भारतीय उड़ानों के लिए प्रतिबंध जारी रहेगा।’’

अधिकारी ने कहा कि सरकार अब भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध हटाने के लिए 30 मई को विचार करेगी। पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने इस सप्ताह की शुरूआत में कहा था कि भारत में चुनाव की समाप्ति तक यथास्थिति बनी रहेगी।

चौधरी ने कहा, ‘‘भारत में चुनाव समाप्त होने तक यथास्थिति बनी रहेगी। मुझे चुनाव खत्म होने और एक नई सरकार बनने तक पाकिस्तान और भारत के संबंधों में कोई सुधार नहीं दिखता है। मेरा मानना है कि एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध भारतीय चुनावों की समाप्ति तक जारी रहेगा।’’

भारत द्वारा अपने हवाई क्षेत्र पर उड़ान प्रतिबंध के कारण, पाकिस्तान ने बैंकॉक, कुआलालंपुर के लिए अपने संचालन को बंद कर दिया है, जिससे प्रति दिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) कुआलालंपुर के लिए चार उड़ानें दो बैंकॉक और दो नई दिल्ली के लिए संचालित करता था। 

टॅग्स :पाकिस्तानपाकिस्तान उच्चायोगएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?