लाइव न्यूज़ :

गरीबी हटाने के चीन के मॉडल से सीखना चाहती है पाकिस्तान सराकर : इमरान खान

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:21 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक जनवरी चीन के विकास मॉडल की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने और गरीबी मिटाने के लिए चीन के औद्योगिक विकास से सीखना चाहती है।

खान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यदि हम इस दुनिया में किसी देश से सीख सकते हैं तो यह चीन है । उसका विकास मॉडल पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस रफ्तार से चीन ने पिछले 30 साल में विकास किया है, वह ऐसी बात है जिससे हम सीख सकते हैं।’’

खान ने कहा कि चीन साबित कर पाया है कि गरीबी उन्मूलन ही असली विकास है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह उसने औद्योगिकीकरण किया, विशेष निर्यात क्षेत्र बनाए, विदेशों से निवेश हासिल किया और उनका उपयोग अपना निर्यात बढ़ाने के लिए किया..उसके परिणामस्वरूप चीन ने अपनी संपदा में वृद्धि की।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उसने उस धन का इस्तेमाल अपने लोगों को गरीबी से उबारने में इस्तेमाल किया... इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है।’’

चीन ने पिछले महीने कहा था कि विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश की सभी काउंटी में गरीबी उन्मूलन कर दिया गया है।

खान ने कहा कि (उनकी) सरकार ने चीनी उद्योगों को आकर्षित करने और उनका स्थान परिवर्तित करने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाये हैं ताकि वे अपने उत्पादों का पाकिस्तान से निर्यात कर सके।

उन्होंने कहा कि नया साल आर्थिक वृद्धि का साल रहेगा क्योंकि देश सही दिशा में बढ़ रहा है । उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में हमारा निर्यात बढ़ रहा है, इसलिए पाकिस्तान सही दिशा में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत