लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में डब्ल्यूएचओ की चिकित्सकीय सामग्री भेजेगा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:08 IST

Open in App

पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चिकित्सकीय सामग्री की खेप भेजेगा। अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद खान ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिकित्सकीय सामग्री की खेप को पहुंचाएगा। खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओे की चिकित्सकीय सामग्री की खेप लेकर पीआईए का पहला मालवाहक विमान सोमवार को इस्लामाबाद से मजार-ए-शरीफ के लिए उड़ान भरेगा। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के समन्वय से अफगानिस्तान में आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए उड़ान का प्रबंध किया गया है।’’ फिलहाल इस विमान के अफगानिस्तान पहुंचने के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अमेरिकी सेना की पूर्ण वापसी की निर्धारित तारीख से दो हफ्ते पहले 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। तालिबान के कब्जे के कारण अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शरण ली। तालिबान के डर से हजारों अफगान नागरिक दूसरे देशों में जाने का प्रयास कर रहे हैं। जबरदस्त भीड़ इकट्ठा हो जाने के कारण काबुल हवाई अड्डे पर अराजकता फैल गयी और अलग-अलग घटनाओं में कई लोग मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत