लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारतीय कैदियों की सूची सौंपी

By भाषा | Updated: January 1, 2021 16:19 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक जनवरी पाकिस्तान ने अपनी जेलों में कैद 319 भारतीय कैदियों की सूची एक द्विपक्षीय समझौते के तहत शुक्रवार को यहां भारत के उच्चायोग को सौंपी।

सूची में 270 भारतीय मछुआरे भी शामिल हैं।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच 21 मई 2008 को हस्ताक्षरित राजनयिक पहुंच समझौता के प्रावधानों के अनुरूप यह कदम उठाया गया है।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की सरकार ने आज इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को पाकिस्तान में (जेलों में) रखे गये 49 असैन्य व्यक्तियों और 270 मछुआरों सहित 319 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी। ’’

विदेश कार्यालय ने यह भी बताया कि इसकी प्रतिक्रिया में भारत सरकार ने भी तुरंत ही 340 पाकिस्तानी कैदियों की सूची नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से साझा की, जिन्हें भारत में कैद रखा गया है। इनमें 263 असैन्य व्यक्ति और 77 मछुआरे शामिल हैं।

दोनों देश समझौते के तहत एक-दूसरे की हिरासत में वाले कैदियों की सूची साल में दो बार, एक जनवरी और एक जुलाई को साझा करते हैं।

दोनों देशों के बीच पिछले कई वर्षों में रह-रह कर तनाव पैदा होने के बावजूद कैदियों की सूची साझा करने का कार्य अनवरत जारी रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत