लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आठ साल की बच्ची को बलात्कार के बाद जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: April 10, 2018 20:12 IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नृशंस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और उन्होंने मुख्य जीटी रोड घंटों तक जाम कर दिया। 

Open in App

लाहौर, 10 अप्रैल: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। इस घटना के बाद प्रांत में प्रदर्शन शुरू हो गए ।

यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर साहीवाल जिले के चिचावतनी में इस नृशंस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और उन्होंने मुख्य जीटी रोड घंटों तक जाम कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है तब प्रदर्शनकारी वहां से हटे।

(जरूर पढ़ेंः उन्नाव रेप और मर्डर केस: योगी राज में एक बेटी को बीजेपी विधायक से कौन बचाएगा?)

पुलिस के अनुसार चिचावतनी के सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की कक्षा दूसरी की छात्रा रविवार को कुछ सामान खरीदने गयी थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। जब उसके परिवार और पड़ोसियों ने ढूंढ़ा तो वह एक सुनसान गली में बेहोश और जली हुई हालत में मिली । उसके पूरे शरीर पर जलने के निशान थे। उसे तहसील मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां से लाहौर के जिन्ना अस्पताल रैफर कर दिया गया। 

जिन्ना अस्पताल के प्रवक्ता डॉ . अब्दुल जब्बार के अनुसार डाक्टर उसे बचा नहीं पाये और आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस अधिकारी आतिफ इकराम ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदेह है कि लड़की से बलात्कार के बाद उसे जला दिया गया। लेकिन अंत्य परीक्षण से ही उसकी पुष्टि हो पाएगी। 

टॅग्स :पाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक