लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की अदालत ने आईएसआई के पूर्व प्रमुख पर लगी वायु यात्रा पर रोक को हटाने को कहा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:53 IST

Open in App

इस्लामाबाद, चार मार्च पाकिस्तान में एक उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सरकार से कहा कि आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) असद दुर्रानी को उड़ान की अनुमित नहीं होने वाले यात्रियों की सूची से बाहर निकाला जाए।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अतर मिनल्ला ने 80 वर्षीय दुर्रानी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। दुर्रानी ने बाहर जाने पर रोक संबंधी सूची (ईसीएल) से अपना नाम हटाने का आग्रह किया था। इसमें उन लोगों का नाम है जिन्हें विदेश जाने से प्रतिबंधित किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत ने सभी रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि दुर्रानी के खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी नागरिकों की भांति इस सेवानिवृत्त तीन स्टार वाले जनरल के भी अधिकार हैं।’’

दुर्रानी ने अगस्त 1990 से मार्च 1993 तक इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) का नेतृत्व किया और 2018 में तब वह विवादों में घिर गए जब उन्होंने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत के साथ मिलकर ‘‘द स्पाई क्रॉनिकल्स : रॉ, आईएसआई एंड इल्यूजन ऑफ पीस’’ किताब लिखी।

उन्हें वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने तलब किया था जिसके बाद सैन्य खुफिया इकाई ने मई 2018 में गृह मंत्रालय से उन्हें ईसीएल में डालने के लिए कहा था।

दुर्रानी ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में 2019 में इस कदम को चुनौती दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत