लाइव न्यूज़ :

उभरते सुरक्षा परिदृश्य में पाकिस्तान-चीन के बीच व्यापक सहयोग की आवश्यकता : पीएएफ प्रमुख

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:39 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख मुजाहिद अनवर खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उभरते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में पाकिस्तान और चीन के सशस्त्र बलों के बीच व्यापक सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने यह बात दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच वार्षिक संयुक्त युद्धाभ्यास ‘शाहीन-9’ के समापन अवसर पर कही।

इस अवसर पर पाकिस्तान में चीन के राजदूत नोंग रोंग भी मौजूद थे।

खान ने कहा कि उभरते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में पाकिस्तान और चीन के सशस्त्र बलों के बीच व्यापक सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हर गुजरते वर्ष के साथ पाकिस्तान और चीन की दोस्ती मजबूत हुई है।

इस अवसर पर चीनी राजदूत ने कहा कि दोनों देशों की वायुसेनाओं ने इस युद्धाभ्यास में विभिन्न तरह के युद्ध माहौल में कई तरह की उपलब्धियां अर्जित की हैं।

यह पूछे जाने पर कि दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच युद्धाभ्यास क्या भारत को कोई संदेश देने के लिए है, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इस सप्ताह के शुरू में मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि यह ‘‘नियमित कवायद’’ का हिस्सा है।

उन्होंने कहा था कि युद्धाभ्यास किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं है और भारत को इसे इसी तरीके से देखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत