लाइव न्यूज़ :

पाक सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की, सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:49 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की और बाहरी एवं अंदरूनी सुरक्षा हालातों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि जनरल बाजवा के साथ इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हामिद भी थे। उन्होंने पाकिस्तान की सेना से जुड़े पेशेवर मामलों तथा अंदरूनी एवं बाहरी सुरक्षा हालातों पर चर्चा की।

बयान के मुताबिक, संघर्ष विराम उल्लंघन की कथित घटनाएं तथा नियंत्रण रेखा के पास अकसर ‘‘उकसावे वाले उपायों’’ पर भी चर्चा की गई।

बयान में बताया गया, ‘‘यह संकल्प लिया गया कि पूरे देश के सहयोग से किसी भी कीमत पर मातृभूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।’’

विपक्षी दलों द्वारा बुधवार से दूसरे चरण के विरोध की शुरुआत करने के बीच यह बैठक हुई है। खान को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों ने बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के मारदान शहर में रैली आयोजित की थी।

पीडीएम का गठन राजनीति में पाकिस्तान की सेना के हस्तक्षेप का विरोध करने और चुनाव में फर्जीवाड़ा कर ‘‘कठपुतली’’ प्रधानमंत्री बनाने के विरोध में किया गया है। खान को सत्ता से हटाने और शक्तिशाली सेना के राजनीति में हस्तक्षेप बंद करने के लिए 11 दलों वाले गठबंधन ने बड़े शहरों में बड़ी रैलियां की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत