लाइव न्यूज़ :

इजराइल और अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा मिल सकता है: भारत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 01:28 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 जनवरी भारत ने मंगलवार को कहा कि इजराइल और कुछ अरब देशों के बीच संबंधों के सामान्य होने से शांति और सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है और इससे इजराइल और फिलिस्तीन के बीच सीधी बातचीत की बहाली के लिए आवश्यक गति मिल सकती है ।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमुर्ति ने सुरक्षा परिषद में 'द सिचुएशन इन द मिडल ईस्ट, इनक्लूडिंग फिलीस्तीन क्वेश्चन' विषय पर खुली बहस में यह टिप्पणी की ।

उन्होंने कहा, "इजराइल और अरब लीग के कुछ सदस्य देशो के बीच संबंधों का सामान्य होना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की क्षमता है। इसके अलावा, यह इसराइल और फिलिस्तीन के बीच सीधी बातचीत के लिए आवश्यक गति प्रदान कर सकता है।”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल सितंबर में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन के विदेश मंत्रियों के बीच ऐतिहासिक अब्राहम समझौते की मेजबानी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO