लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में पत्रकारों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं समाचार संगठन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 13:10 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 17 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से सत्ता पर कब्जा जमाने के कारण समाचार संगठन इस घटना को कवर करने के साथ ही अपने पत्रकारों और परिवारों की रक्षा करने तथा पिछले दो दशकों में उनके साथ काम करने वाले लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। अफगानिस्तान से एक साक्षात्कार में सीएनएन की रिपोर्टर क्लेरिसा वार्ड ने कहा कि कुछ तालिबान लड़ाके भी यह देखकर हैरान है कि देश कितनी जल्दी उनके सामने पस्त हो गया। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें कभी अपनी जीत पर शक रहा होगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने यह सोचा होगा कि यह इतनी जल्दी हो जाएगा।’’ समाचार संगठन लगातार अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं का आकलन कर रहे हैं। एनबीसी न्यूज के रिचर्ड एंजल ने कहा कि उनके कर्मचारी अपने कार्यालय से बाहर एक सुरक्षित स्थान पर आ गए हैं। सीबीएस न्यूज की रोक्साना साबेरी ने सोमवार को अपने होटल के कमरे से काम किया। सोमवार को वाशिंगटन पोस्ट के प्रकाशक और सीईओ फ्रेड रयान ने बाइडन प्रशासन से 200 से अधिक कर्मियों और उनके लिए काम करने वाले लोगों के परिवारों की तरफ से मदद की गुहार लगायी। सुरक्षा कारणों से वे काबुल हवाईअड्डे के असैन्य क्षेत्र से सैन्य क्षेत्र में जाना चाहते हैं। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अध्यक्ष और प्रकाशक ए जी सुल्जबर्जर ने कहा कि घटनाक्रम ने खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपने कर्मियों और उनके परिवारों को बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH