लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड पुलिस ने वर्दी में हिजाब को किया शामिल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:24 IST

Open in App

मेलबर्न, 18 नवंबर कांस्टेबल जीना अली न्यूजीलैंड पुलिस की पहली ऐसी कर्मी होंगी, जो बल की वर्दी में शामिल करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया हिजाब पहनेंगी।

मुस्लिम महिलाओं को सेवा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से देश वर्दी में हिजाब को शामिल किया गया है।

जीना (30) के मन में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पिछले साल हुए आतंकवादी हमले के बाद मुस्लिम समुदाय की मदद के लिए पुलिस में शामिल होने की इच्छा पैदा हुई थी। इस हमले में दो मस्जिदों में 51 लोगों की मौत हो गई थी।

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ ने बताया कि जीना इस सप्ताह पुलिस अधिकारी बन जाएंगी और साथ ही वह न्यूजीलैंड की पहली ऐसी पुलिसकर्मी होंगी जो वर्दी में शामिल किया गया हिजाब पहनकर ड्यूटी करेंगी।

समाचार पत्र ने कहा कि जीना ने ऐसा हिजाब बनाने में पुलिस की मदद की, जो उनके काम और धर्म के अनुरूप हो।

जीना ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह अपने समुदाय-खासकर महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

उनका मानना है कि वर्दी में हिजाब को शामिल करने से अन्य महिलाएं भी बल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

जीना ने कहा, ‘‘पुलिस की वर्दी में हिजाब को शामिल किए जाने का अर्थ है कि जो महिलाएं पहले पुलिस बल में शामिल होने के बारे में नहीं सोच सकती थीं, वे अब ऐसा कर सकती हैं। यह देखना बहुत सुखद है कि पुलिस ने किस प्रकार मेरे धर्म और संस्कृति को समाहित किया।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस बल में शामिल होने के दौरान पुलिस कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा गया।

जीना ने कहा, ‘‘मुसलमान समुदाय की मदद के लिए अधिक से अधिक मुस्लिम महिलाओं को आगे आने की आवश्यकता है।’’

न्यूजीलैंड पुलिस ने 2008 में अपनी वर्दी में पगड़ी को शामिल किया था और नेल्सन कांस्टेबल जगमोहन माल्ही ड्यूटी पर पगड़ी पहनने वाले पहले अधिकारी बने थे।

बीबीसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि ब्रिटेन में लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने 2006 और स्कॉटलैंड पुलिस ने 2016 में वर्दी में हिजाब को अनुमति दी थी। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया पुलिस की माहा सुक्कर ने 2004 में हिजाब पहना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला