लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड: दो मस्जिद में हुई फायरिंग में मरने वालों की संख्या 49 पहुंची, 4 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

By विनीत कुमार | Updated: March 15, 2019 13:53 IST

न्यूजीलैंड पुलिस के अनुसार शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिद में गोलीबारी, कई लोगों के हताहत होने की खबरस्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार दोपहर नमाज के दौरान हुई गोलीबारीबांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बची, तमीम इकबाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों अल नूर और लिनवुड में हुई गोलीबार में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबर है। अब तक 49 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, यह संख्य बढ़ सकती है। साथ ही 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। न्यूजीलैंड की पुलिस ने कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गोलीबारी की पहली घटना की खबर क्राइस्टचर्च के हेग्ले पार्क के पास डींस एवे में मौजूद मस्जिद से आई। नमाज के दौरान यह गोलीबारी हुई। इसके थोड़ी देर बाद इस क्षेत्र में मौजूद दूसरे मस्जिद में गोलीबारी हुई। सीएनएन के अनुसार स्थानीय समय के मुताबिक पहली घटना शुक्रवार दोपहर 1.40 बजे हुई। इस घटना में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के भी बाल-बाल बचने की खबर है।

मस्जिद में जाकर शूटर ने की अंधाधुंध गोलीबारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक शूटर मस्जिद में दाखिल हुआ और अंधाधुध गोलीबारी करने लगा। सीएनएन के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह जिस मस्जिद में गोलीबारी के दौरान मौजूद था, उस समय वहां करीब 200 लोग थे। शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता।

न्यूजीलैंड गोलीबारी Live Update-

- न्यूजीलैंड फायरिंग में मरने वालों की संख्या 49 हुई। 

- इस घटना में 40 लोगों की इस घटना में मौत हो गई है। 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में गोलीबारी करने वाला हमलावर आस्ट्रेलियाई नागरिक है: आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री 

- न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद कई बमों को निष्क्रिय किया जो मस्जिद के बाहर गाड़ी में लगे हुए थे।

- न्यूजीलैंड पुलिस के माइक बुश ने बताया- 'चार लोग हिरासत में लिये गये हैं। इसमें एक महिला और तीन पुरुष हैं। हम भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं। हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि खतरा टल गया है।'  

- न्यूजीलैंड पुलिस ने शहर को लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा है। साथ ही न्यूजीलैंड पुलिस ने सभी मस्जिदों को अपने दरवाजे बंद करने का भी निर्देश दिया है और लोगों को भी वहां फिलहाल नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

- न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेकिंडा अर्डर्न ने कहा: यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया लेकिन मेरे पास कोई और जानकारी नहीं है।  

टॅग्स :न्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटInd vs NZ: लगभग 1 साल बाद भी मस्जिद पर हुए हमले से नहीं उबर पाया है क्राइस्टचर्च, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच

विश्वन्यूज़ीलैंड हमले के बाद मुस्लिम देशों ने 'इस्लामोफोबिया' के खिलाफ कदम उठाने का किया आह्वान

विश्वन्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी से उपजे सवाल, क्या पश्चिम में बढ़ रहा है दक्षिणपंथी आतंकवाद?

विश्वन्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च हमले की 1.5 मिलियन वीडियो फेसबुक ने किए डिलीट, इतने मिलियन यूर्जस को किया ब्लॉक

ज़रा हटकेऑस्ट्रेलियन सांसद ने दिया मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान, विरोध करने उतरे नाबालिग लड़के का वीडियो हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत