लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नये मामलो में पिछले सप्ताह गिरावट आई: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:50 IST

Open in App

जेनेवा, छह अक्टूबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर मामलों में गिरावट आने का सिलसिला जारी है जो अगस्त में शुरू हुआ था।

महामारी के अपने नये आकलन में, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि पिछले सप्ताह कोविड-19 के 31 लाख नये मामले थे, जिनमें नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और लगभग 54,000 मौतें हुईं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप को छोड़कर दुनिया के सभी क्षेत्रों में मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

कोविड-19 मामलों में अफ्रीका में लगभग 43 प्रतिशत, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया दोनों में लगभग 20 प्रतिशत और अमेरिका तथा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। महामारी से मौत के मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट अफ्रीका में देखी गई, जहां संख्या में करीब एक चौथाई की कमी आई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि लगभग एक तिहाई अफ्रीकी देश सितंबर के अंत तक अपनी कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने में सफल रहे। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बार-बार अमीर देशों से साल के अंत तक बूस्टर खुराक देने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना