लाइव न्यूज़ :

नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:14 IST

Open in App

काठमांडू, आठ अगस्त नेपाल के पांच दलों की गठबंधन सरकार ने रविवार को अपना ‘न्यूनतम साझा कार्यक्रम’ (सीएमपी) जारी किया, जिसमें सभी नागरिकों को मुफ्त कोविड-19 का टीका लगाना, राजनीतिक शांति प्रक्रिया को निष्कर्ष तक पहुंचाने, महामारी से प्रभावित उद्योगों को राहत देना और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।

नेपाली कांग्रेस के नेता और सीएमपी के समन्वयक पूर्ण खडका ने एक कार्यक्रम में 14 पन्ने का दस्तावेज जारी किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड’, जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव और राष्ट्रीय जनमोर्चा के प्रमुख चित्र बहादुर केसी शामिल हुए।

सीएमपी में संतुलित विदेश नीति अपनाने, राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने, राष्ट्रीय हितों के खिलाफ हुई सभी संधियों और समझौतों की समीक्षा करने और कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख समेत पड़ोसी देशों के साथ सीमा मुद्दों के समाधान की भी बात है।

भारत और नेपाल के बीच संबंधों में पिछले वर्ष तब तनाव पैदा हो गया था, जब नेपाल ने नया राजनीतिक मानचित्र जारी कर तीन भारतीय क्षेत्रों -- लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया।

नेपाल के मानचित्र जारी करने के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जताई थी। सीएमपी में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों के अलावा सीमा सुरक्षा को भी मजबूत किया जाएगा ताकि तस्करी को रोका जा सके।

इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए आर्थिक पैकेज की शुरुआत की जाएगी। प्रभावित उद्योगों को सहायता दी जाएगी और पर्यटन पर खास जोर होगा।

उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद 12 जुलाई को रिकॉर्ड पांचवीं बार देउबा (75) को प्रधानमंत्री बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब