लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:43 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पिछले महीने उनके एपेंडिसाइटिस की सर्जरी की गई थी।

Open in App

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पिछले महीने उनके एपेंडिसाइटिस की सर्जरी की गई थी। प्रधानमंत्री के प्रेस सहयोगी सूर्य थापा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ओली को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

क्योंकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।’’ 67 वर्षीय प्रधानमंत्री आज दोपहर बालूवाटर स्थित अपने सरकारी आवास पर लौट गए। उनका करीब दस दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने बृहस्पतिवार को उनसे अस्पताल में मुलाकात की।

ओली का 2007 में भारत में किडनी प्रतिरोपण हुआ था। उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। तब से वह स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश जाते रहे हैं।

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं