लाइव न्यूज़ :

नेपाल की राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी पर सचित्र पद्यावली जारी की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:30 IST

Open in App

काठमांडू, नौ नवंबर नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर नेपाली भाषा में एक सचित्र पद्यावली जारी की।

काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन कवात्रा की उपस्थिति में भंडारी ने इस पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का शीर्षक है ‘मइले बुझेको गांधी’ (मैं जिस गांधी को समझता हूं) है।

यहां भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान के अनुसार, पुस्तक का विमोचन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती तथा ‘महात्मा के 150 साल’ पर दो साल से चल रहे समारोहों के समापन के अवसर पर किया गया।

पुस्तक का प्रकाशन भारतीय दूतावास ने बी. पी. कोइराला इंडिया-नेपाल फाउंडेशन के साथ मिलकर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें