लाइव न्यूज़ :

नेपाल: प्रमुख मधेसी पार्टी ओली सरकार में होगी शामिल, मंत्रिमंडल में उपप्रधानमंत्री सहित मिल सकते हैं 3 मंत्री पद

By भाषा | Updated: May 28, 2018 19:15 IST

इससे पहले एफएसएफ और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पार्टी के बीच एक समझौता हुआ कि सरकार मधेसियों की ‘ उचित ’ मांगों पर गौर करेगी।

Open in App

काठमांडो , 28 मई:  नेपाल की एक प्रमुख मधेसी पार्टी फेडरल सोशलिस्ट फोरम (एफएसएफ) ने देश की कम्युनिस्ट सरकार में शामिल होने का फैसला किया है। इससे पहले एफएसएफ और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पार्टी के बीच एक समझौता हुआ कि सरकार मधेसियों की ‘ उचित ’ मांगों पर गौर करेगी।

फेडरल सोशलिस्ट फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने एनसीपी के दो अध्यक्षों, के पी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल ‘ प्रचंड ’ के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

इस समझौते के तहत प्रधानमंत्री ओली की सरकार इस बात के लिए सहमत हुई कि वह आंदोलन के दौरान एफएसएफ द्वारा उठाये गए मुद्दों और संविधान संशोधन से जुड़े विषयों को आपसी समझ के आधार पर सुलझाएगी।

इसके बाद यादव ने कहा , ‘‘ हमारी पार्टी हमारे बीच हुए समझौतों के आधार पर एनसीपी सरकार में शामिल होगी। ’’एफएसएफ 275 सदस्यीय हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में 16 सदस्यों के साथ चौथी सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उसे मंत्रिमंडल में उपप्रधानमंत्री सहित तीन मंत्री पद मिल सकते हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं