लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए पड़ोसी देशों के सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय : पाक एनएसए

By भाषा | Updated: August 12, 2021 01:19 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, 11अगस्त पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मुईद युसूफ ने बुधवार को आरोप लगाया कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर पड़ोसी देशों के सोशल मीडिया अकाउंट इस्लामाबाद को बदनाम करने के लिए सक्रिय हैं।

सूचना मंत्री फवाद चौधरी के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूसुफ ने आरोप लगाया, “अफगानिस्तान की नाकामियों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने की कोशिशें की जा रही हैं। जैसे-जैसे तालिबान के हमले तेज़ होते जा रहे है, उसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “आपको बता दें कि पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए अफगान और भारतीय अकाउंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

उन्होंने इन दावों का खंडन किया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन कर रहा है।

सूचना मंत्री चौधरी ने दावा किया कि जून 2019 से अगस्त 2021 तक के ट्विटर ट्रेंडों के विश्लेषण से पता चला है कि “भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शीर्ष ट्रेंडों का नेतृत्व किया और भारत की मदद करने वाला स्थानीय संगठन पीटीएम (पश्तून तहफुज आंदोलन) और उसके कार्यकर्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी