लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में संघर्ष के कारण इस साल अब तक करीब चार लाख लोग विस्थापित हुए : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: August 12, 2021 13:15 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 12 अगस्त अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच इस साल की शुरुआत से करीब चार लाख लोग विस्थापित हुए हैं, खासकर मई में बड़ी संख्या में लोग विस्थापन के लिए मजबूर हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

अमेरिका ने युद्धग्रस्त देश में करीब दो दशक से जारी अपनी सैन्य उपस्थिति को खत्म करने की कवायद में लगभग अपने ज्यादातर बलों को वापस बुला लिया है और इस प्रक्रिया के 31 अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है।

अमेरिका ने एक मई से अपने बलों को अफगानिस्तान से वापस बुलाना शुरू किया था, तब से ही वहां पर आतंकवादी हमले एकाएक बढ़ गए हैं। तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की प्रांतीय राजधानियों में से एक चौथाई पर कब्जा कर लिया है।

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत से करीब 3,90,000 लोग देश में संघर्ष के कारण विस्थापित हुए हैं, विस्थापित लोगों की संख्या मई में एकाएक बढ़ी है।’’

उन्होंने कहा कि संरा मानवीय मामलों के सहयोगियों के अनुसार एक जुलाई से पांच अगस्त, 2021 के बीच मानवीय समुदाय ने सत्यापित किया है कि आंतरिक रूप से विस्थापित 5,800 लोग काबुल पहुंचे जो संघर्ष एवं अन्य खतरों से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इन लोगों को भोजन, घरेलु वस्तुएं, पानी और स्वच्छता संबंधी मदद मुहैया करवाई गई हैं।

दुजारिक ने कहा कि बड़ी संख्या में ये लोग खुले में रह रहे हैं। खुले स्थानों और उद्यानों में रह रहे विस्थापित लोगों की स्थिति का आकलन करने के लिए दस दलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अतिरिक्त 4,522 विस्थापित लोगों की पहचान की है जिन्हें आश्रय, भोजन, साफ-सफाई और पेयजल की जरूरत है। अस्थायी स्वास्थ्य शिविर और सचल स्वास्थ्य दल इन लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत