लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए नाटो राजदूतों की बैठक

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:43 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 13 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में तालिबान के लगातार हमलों के मद्देनजर देश में सुरक्षा स्थिति के तेजी से बिगड़ने के बीच अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए नाटो देशों के राजदूत शुक्रवार को बैठक कर रहे हैं।

नाटो के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि नाटो के महासचिव जे. स्टोलटेनबर्ग और 30 राजदूत ब्रसेल्स में बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सहयोगी अफगानिस्तान की स्थिति पर लगातार परामर्श कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्टोल्टेनबर्ग ‘‘सहयोगियों और अफगान अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘नाटो सुरक्षा स्थिति की बहुत बारीकी से निगरानी कर रहा है। हम अफगान अधिकारियों और बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ समन्वय करना जारी रखे हुए हैं।’’

नाटो ने 2003 में अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों का कार्यभार संभाला था जो यूरोप और उत्तर अमेरिका के बाहर इसका पहला प्रमुख अभियान था। इस अभियान का उद्देश्य सरकार को स्थिर करना, स्थानीय सुरक्षा बलों का निर्माण करना था।

अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने 2014 में अफगान सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए युद्ध अभियानों को बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल