लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति के केंद्र में होगी जलवायु परिवर्तन चुनौतियां : बाइडन

By भाषा | Updated: January 28, 2021 12:31 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 28 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का केन्द्र होंगी।

बाइडन ने इस चुनौती से निपटने के लिए बुधवार को कई शासनादेशों पर हस्ताक्षर किए। इन चुनौतियों को उन्होंने इस युग का सबसे बड़ा खतरा बताया है।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज मैं जिस शासनादेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं, वह यह भी स्पष्ट करता है कि जलवायु परिवर्तन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के केन्द्र में होगा।’’

बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जयवायु परिवर्तन से जुड़े मामलों के राष्ट्रपति के विशेष दूत के लिए नामित किया है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ उनके साथ, विश्व जानेगा कि मैं इसको लेकर कितना गंभीर हूं।’’

उन्होंने कहा कि पेरिस जलवायु समझौते को तैयार करने में केरी की महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसमें उनका प्रशासन पहले दिन ही दोबारा शामिल हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज का शासनादेश अन्य राष्ट्रों के साथ काम करके उस प्रतिबद्धता को मजबूत करने में मदद करेगा, जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के लिए सबसे अधिक संवेदनशील और हमारे सामूहिक लचीलापन को बढ़ाने के लिए है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘ इसमें विश्व नेताओं का एक शिखर सम्मेलन भी शामिल है जिसे मैं इस वर्ष पृथ्वी दिवस पर जलवायु संकट से निपटने के लिए बुलाऊंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत