लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में कोविड-19 महामारी के बीच हत्या के मामले बढ़े

By भाषा | Updated: December 30, 2020 09:34 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 30 दिसम्बर (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लिए यह साल बेहद उथल-पुथल भरा रहा। आम तौर पर शांत एवं सुरक्षित माने जाने वाले न्यूयॉर्क में लोगों ने इस साल जहां कोविड-19 वैश्विक महामारी की मार झेली तो वहीं हत्या की वारदातें भी पिछले एक दशक में सबसे अधिक हुईं।

शहर में मंगलवार तक 447 लोगों की हत्याएं हुईं, जो पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है और 2011 के बाद से सबसे अधिक है।

वहीं गोली लगने से मौत के मामले पिछले साल की तुलना में दोगुना और पिछले 14 साल में सबसे अधिक रहे।

न्यूयॉर्क में लगातार तीसरे साल हत्याओं के मामले में वृद्धि देखी गई, जबकि 2017 में हत्या के सबसे कम 292 मामले सामने आए थे।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों के अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करने का हवाला देते हुए कहा कि कोविड-19 ने शहर को काफी प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि विभाग को बजट की कमी का सामना करना पड़ा। हर जगह लोगों के मास्क पहनने से अपराध के मामलों को हल करने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पुलिस आयुक्त डर्मोट शिया ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में कहा, ‘‘ हम यकीनन बुरे दौर से बाहर निकलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?