लाइव न्यूज़ :

काबुल में आवासीय इलाके पर मोर्टार दागे, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:21 IST

Open in App

काबुल, 21 नवम्बर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को करीब 23 मोर्टार दागे गए, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक एरियन ने बताया कि दो कारों से मोर्टार दागे गए। तड़के हुए इस हमले की अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में काबुल के रिहायशी इलाके वजीर अकबर खान को निशाना बनाया गया, जहां कई राजनयिक मिशन के आवास हैं।

तालिबान ने तत्काल एक बयान जारी कर हमले में किसी तरह का कोई हाथ ना होने की बात कही है।

इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन भी यहां काफी सक्रिय हैं और हाल ही में यहां हुए हमलों की उसने जिम्मेदारी ली थी। इन हमलों में दो शिक्षण संस्थाओं को भी निशाना बनाया गया था,जिसमें छात्रों समेत 50 से अधिक लोग मारे गए थे।

काबुल के पुलिस प्रवक्ता फ़रदावस फ़रामाज़ ने बताया कि काबुल में हमले के कुछ घंटे बाद राजधानी के पूर्वी इलाके में एक कार में लगे बम के फटने से एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप