लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 700 से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: July 5, 2021 12:37 IST

Open in App

सियोल, पांच जुलाई (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 711 नए मामले आए हैं। देश की राजधानी के बड़े हिस्से में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

जनवरी की शुरुआत में वायरस के संक्रमण की भीषण लहर के बाद लगातार तीसरे दिन सोमवार को दैनिक मामले 700 से अधिक आए हैं। सप्ताहांत में जांच कम होने से सप्ताह की शुरुआत में आम तौर पर कम मामले आते हैं। लेकिन अब अगले कुछ दिनों में देश में मामले और बढ़ने की आशंका है।

कोरियाई रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बताया कि करीब 550 मामले सियोल महानगर क्षेत्र के सघन इलाके से आए हैं। अधिकारियों ने संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर सामाजिक दूरी जैसे कोविड-19 के नियमों में ढील देने की योजना टाल दी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोविड-19 के नियमों में ढील और लोगों के लापरवाह रवैये पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने लोगों को अधिक संख्या में जुटने तथा लंबे समय तक अधिक संख्या में घरों के अंदर रहने की इजाजत के संबंध में गलत संकेत देने के लिए सरकार की आलोचना की है।

प्रधानमंत्री किम बु-क्यूम ने रविवार को कोरोना वायरस के मुद्दे पर संपन्न बैठक के दौरान लोगों से सतर्क रहने और कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अधिकारियों की अपील के बावजूद सियोल में सरकार विरोधी मार्च निकालने और उसमें हजारों लोगों के जुटने को लेकर मजदूर यूनियनों की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात