लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में बड़ा हादसा, तेज बारिश के बीच नदी में नाव पलटने से 100 से ज्यादा की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2023 09:31 IST

नाइजीरिया में एक नाव डूबने की घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसा नाइजर नदी में हुआ। नाव में सवार कई लोग देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

Open in App

अबुजा: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में नाव पलटने की एक बड़ी दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना सोमवार तड़के नाइजर नदी में हुई। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार डूबने वालों में एक शादी में आए कुछ मेहमान भी शामिल है। सामने आई जानकारी के अनुसार नाव एक पेड़ के तने से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के समय इसमें 300 से अधिक लोग सवार थे। दुर्घटना सोमवार (स्थानीय समयानुसार) तड़के हुई।

उत्तर-मध्य क्वारा राज्य के पाटिगी जिले के कपाडा में एक पारंपरिक प्रमुख अब्दुल गण लुकपाडा ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाने के बाद शादी में फंसे कुछ मेहमानों ने नाइजर राज्य के एगबोटी गांव से नदी पार करने का प्रयास किया था। लुकपाडा ने बताया कि पास के एक गांव में शादी का कार्यक्रम था और समारोह के बाद बारिश होने लगी। शादी में शामिल होने वाले कुछ लोग, जो मोटरसाइकिल की सवारी नहीं कर सकते थे, उन्होंने एगबोटी गांव से बाहर निकालने के लिए नाव का उपयोग करने का फैसला किया।

लुकपाडा ने कहा कि नाव 300 लोगों को ले जा रही थी, जिसमें विभिन्न समुदायों के पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। उन्होंने आगे कहा, 'सोमवार को तड़के 3 से 4 बजे के बीच का समय था। जब वे रवाना हुए। नाव पानी में छिपी एक पेड़ की शाखा से टकरा गई और वह दो टुकड़ों में बंट गई। पानी का बहाव तेज था, इसलिए यह कई लोगों को अपने साथ लेकर आगे बढ़ गई। मुझे सूचित किया गया है कि केवल 53 ही बच पाए हैं। बाकी के मारे जाने की आशंका है।' 

लुकपाडा ने दुर्घटना को एक 'बड़ी त्रासदी' करार दिया और आगे कहा कि उन्होंने अपने चार पड़ोसियों को खो दिया है। सीएनएन से बात करते हुए क्वारा में पुलिस कमांड के प्रवक्ता अजय ओकासनमी ने कहा कि जो हुआ उसका मौके पर आकलन करने के लिए क्षेत्र में एक टीम तैनात की गई है। सरकार के एक प्रवक्ता रफीउ अजाकाये ने एक बयान में कहा कि वे जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए चलाए जा रहे बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले मई में नाइजीरिया के सोकोटो में नाव पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :नाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल