लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना वायरस से एक की मौत, विदेश से लौटे 48 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: March 31, 2020 11:07 IST

कोविड-19 के चलते देश की रफ्तार करीब दो महीने तक थमी रही। चीन ने सोमवार को अधिक कर्ज देने को आसान बनाने के लिए रिवर्स रेपो दर में 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि सोमवार तक हांग कांग में चार मौत समेत 682 मामले, मकाऊ में 39 और ताइवान में पांच मौत समेत 306 मामले थे। सोमवार को 282 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर मामलों की संख्या 105 घट कर 528 हो गई।

बीजिंग: चीन में 48 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सभी संक्रमित व्यक्ति विदेशों से यह संक्रमण लेकर लौटे हैं। देश में वायरस से मृतकों की संख्या 3,305 हो गई है।चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने मंगलवार को कहा कि चीनी भूभाग पर सोमवार को कोविड-19 का कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है जो घरेलू स्तर पर फैला हो। लेकिन विदेशों से संक्रमित होकर आए 48 नये मामले सामने आने के बाद ऐसे मामलों की संख्या कुल 771 हो गई है जबकि हुबेई प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई।आयोग ने बताया कि सोमवार तक मुख्यभूमि में संक्रमण के कुल 81,518 मामले थे जिनमें बीमारी से मरने वाले 3,305 लोग, अब भी इलाज करा रहे 2,161 मरीज और ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 76,052 लोग शामिल हैं।सोमवार को 282 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर मामलों की संख्या 105 घट कर 528 हो गई। एनएचसी ने कहा कि 183 लोगों के अब भी संक्रमित होने का संदेह है।सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि सोमवार तक हांग कांग में चार मौत समेत 682 मामले, मकाऊ में 39 और ताइवान में पांच मौत समेत 306 मामले थे। इस बीच, देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ कम हुआ है।कोविड-19 के चलते देश की रफ्तार करीब दो महीने तक थमी रही। चीन ने सोमवार को अधिक कर्ज देने को आसान बनाने के लिए रिवर्स रेपो दर में 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला