लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में भूस्खलन, बाढ़ की घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़ कर 140 हुई, दर्जनों लापता

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:01 IST

Open in App

लेम्बाता, सात अप्रैल (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 140 पहुंच गई है, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है जिससे खोज अभियान में बाधा आ रही है।

अदोनारा द्वीप के ईस्ट फ्लोरेस जिले में सर्वाधिक जनहानि हुई है, जहां अब तक 67 शव बरामद हो चुके हैं और छह लोग लापता हैं। इस क्षेत्र में हुई घटना में रविवार सुबह पास की पहाड़ियों से मलबा गिर पड़ा जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे के समय ये लोग सोए हुए थे। रात भर हुई बारिश के चलते नदियों के तट टूट गए और अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए।

इंडानेशिया की राष्ट्रीय आपदा मोचन इकाई के अनुसार, पास के लेम्बाता द्वीप पर चक्रवात ‘सेरोजा’ के चलते हुई बारिश के कारण नवंबर में फटे एक ज्वालामुखी के लावा के प्रवाह में तेजी आ गई और इसकी चपेट में एक दर्जन से अधिक गांव आ गए। इस घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सैकड़ों सुरक्षाकर्मी और आम लोग इस उम्मीद के साथ मलबे में लोगों को तलाशने में लगे हैं कि कहीं कोई जीवित मिल जाए।

मौसम के कम से कम शुक्रवार तक खराब रहने का पूर्वानुमान है और तूफान दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया की तरफ बढ़ गया है।

लगातार जारी बारिश और प्रभावित क्षेत्रों के दूर-दराज में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है। अनेक स्थानों पर सड़कें और पुल नष्ट हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला