लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामलाः पाकिस्तान की ढिठाई, आईसीजे के फैसले पर अब तक अमल नहीं!

By संतोष ठाकुर | Updated: July 26, 2019 08:43 IST

अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) ने कुलभूषण जाधव के मामले में फैसला देते हुए जाधव को काउंसलर एक्सेस देने की बात कही थी. अब इस मामले में भारत को पाकिस्तान के जवाब का इंतजार है.

Open in App

अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) ने कुलभूषण जाधव के मामले में फैसला देते हुए जाधव को काउंसलर एक्सेस देने की बात कही थी. अब इस मामले में भारत को पाकिस्तान के जवाब का इंतजार है. यह माना जा रहा है कि पाक पर जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय दबाव है, वह काउंसलर पहुंच को लेकर जल्द कोई सूचना साझा कर सकता है.

इस मामले पर दोनों देश के बीच कूटनीतिक स्तर पर बातचीत को स्वीकार करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव रवीश कुमार ने कहा कि हम वियना समझौते के तहत पूर्ण काउंसलर पहुंच चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यह पहुंच वकीलों, परिचितों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ होगी या फिर सीमति लोगों को कुलभूषण जाधव तक पहुंच दी जाएगी, यह पाक का जवाब आने के बाद ही तय होगा. हमें जवाब का इंतजार है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द इसको लेकर सूचना साझा करेगा.

अंतर्राष्ट्रीय अदालत के फैसले के मुताबिक यह कार्य त्वरित होना चाहिए था. हम काफी अनुरोध भेज चुके हैं क्या भारत ने पाक से इस मामले में तेजी लाने को कहा है? इस सवाल के जवाब में संयुक्त सचिव रवीश कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत के फैसले के बाद ही यह कार्य हो जाना चाहिए था. हम पहले ही काफी अनुरोध भेज चुके हैं. तारीख का घोषणा जल्द संभव इधर, एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले पर जिस तरह से भारत और पाक की ओर से सावधानी के साथ बयानबाजी की जा रही है, उसे देखते हुए यह तय लगता है कि इस मामले पर जल्द ही काउंसलर एक्सेस-पहुंच की किसी तिथि की घोषणा होगी.

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह