लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में स्वास्थ्यसेवा कर्मियों को कोविड-19 का टीका देना किया गया आरंभ

By भाषा | Updated: December 30, 2020 08:56 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 30 दिसंबर सिंगापुर एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां ‘फाइजर-बायोएनटेक’ का कोविड-19 का टीका लगाना शुरू कर दिया गया है।

सिंगापुर में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है।

समाचार पत्र ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने अपनी एक खबर में बताया कि आगामी सप्ताह में और अधिक स्वास्थ्यसेवा संस्थानों के कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद फरवरी से 70 साल या इससे अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

खबर में बताया गया है कि इसके बाद सिंगापुर के अन्य नागरिकों तथा लंबे समय से देश में रह रहे लोगों को टीका दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की थी कि स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों समेत उन लोगों को पहले टीका लगाया जाए, जिनके संक्रमित होने का खतरा अधिक है। टीकाकरण संबंधी रणनीति में समिति की इस सिफारिश पर अमल किया गया है।

सिंगापुर में ‘फाइजर- बायोएनटेक’ टीके की पहली खेप 21 दिसंबर को पहुंची थी।

सिंगापुर कोविड-19 का टीका प्राप्त करने वाला एशिया का पहला देश है। इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में टीका लगाया जाना आरंभ हो गया है।

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं 58,400 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब