लाइव न्यूज़ :

होंडुरास में पत्रकार की हत्या, हमलावरों ने इस साल चार पत्रकारों की ली जान

By भाषा | Updated: December 24, 2020 09:46 IST

Open in App

तेगुसिगल्पा (होंडुरास), 24 दिसंबर (एपी) होंडुरास में रेडियो में काम करने वाले एक पत्रकार की हत्या कर दी गयी। इंटर-अमेरिकन प्रेस एसोसिएशन ने बुधवार को बताया कि इस साल हमलावरों ने यहां पर चार पत्रकारों की हत्या कर दी।

संगठन ने कहा कि पत्रकार की पहचान ‘रेडियो बांबी’ के मालिक और समाचार कार्यक्रम ‘कोरेओ इनफॉमेटिवो’ के होस्ट पेड्रो आर्कनजेल केनिल्स के तौर पर हुई है।

इंटर-अमेरिकन प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि ओलांचो प्रांत में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने गोली मारकर केनिल्स की हत्या कर दी। संगठन ने होंडुरास सरकार से मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया है।

सितंबर में स्वतंत्र पत्रकार लुईस एलोंसो एलमेनडरेस की, जुलाई में संवाददाता जर्मन वेलेसिल्लो जूनियर और कैमरामेन जॉर्ज पोसास की हत्या कर दी गयी थी।

एसोसिएशन ने कहा कि 2020 में मैक्सिको में 11, होंडुरास में चार, वेनेजुएला और ग्वाटेमाला में दो-दो तथा बारबडोस, ब्राजील, कोलंबिया और पराग्वे में एक-एक पत्रकार की हत्या कर दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप