लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य कारणों से जापान के पीएम शिंजो आबे देंगे इस्तीफा, साढ़े सात साल लगातार प्रधानमंत्री रहने का है रिकॉर्ड

By सुमित राय | Updated: August 28, 2020 11:50 IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने जा रहे है।आबे कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है।शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि शिंजो आबे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाल बताया जा रहा है कि शिंजो आबे जल्द ही इसको लेकर औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में नासूर और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है, लेकिन उन्हें लागातार हॉस्पिटल जाना पड़ा रहा है।

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

बता दें कि शिंजो का कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। पिछले सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में साढ़े सात साल पूरे कर ल‍िए और वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था।

शिंजो आबे की लोकप्रियता हुई है कम

हाल के समय में कोरोना वायरस से ठीक से नहीं निपटने के कारण शिंजो आबे की लोकप्रियका पहले के मुकाबले कम हुई है। जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के सर्वे के मुताबिक कहा गया है कि देश में 58.4% लोग कोरोना महामारी से निपटने के सरकार के तरीके से नाखुश हैं। मौजूदा कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग 36% है, जोकि शिंजो के 2012 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से सबसे कम है।

टॅग्स :शिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने शिंजो आबे को कुछ इस तरह किया याद, जानें क्या लिखा...

भारतJapan के Tokyo पहुंचे PM Narendra Modi, दोस्त शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल

विश्वटोक्यो पहुंचे पीएम मोदी, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

विश्वजापान में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास शख्स ने खुद को लगाई आग, शिंजो आबे की राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का कर रहा था विरोध: रिपोर्ट

विश्वशिंजो आबे के हत्यारोपी ने कहा, 'उन्हें इसलिए मारा क्योंकि वो जिस चर्च से जुड़े थे, उसे अकूत दान देकर मां ने मेरा जीवन तबाह कर दिया था'

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए