जापान में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास शख्स ने खुद को लगाई आग, शिंजो आबे की राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का कर रहा था विरोध: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Published: September 21, 2022 07:13 AM2022-09-21T07:13:00+5:302022-09-21T08:50:55+5:30

जापान में बुधवार को एक शख्स ने पीएम ऑफिस के पास खुद को आग लगा ली। शख्स को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस या पीएम ऑफिस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Japan man sets himself on fire near Japan PM office says Report | जापान में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास शख्स ने खुद को लगाई आग, शिंजो आबे की राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का कर रहा था विरोध: रिपोर्ट

जापान में शख्स ने पीएम ऑफिस के पास खुद को लगाई आग (फाइल फोटो)

Highlightsजापान में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के ऑफिस के करीब शख्स ने खुद को आग के हवाले किया।शख्स को अस्पताल ले जाया गया है, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की की योजना का विरोध कर रहा था।

टोक्यो: जापान में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के ऑफिस के नजदीक एक बुजुर्ग शख्स द्वारा खुद को आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की है। शख्स को इसके बाद आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय मीडिया की ओर से ये जानकारी दी गई है।

टोक्यो में हुई इस घटना के बारे में हालांकि बहुत काम जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय ने फिलहाल इस घटना को लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं, टीवी असाही (TV Asahi) ने बताया कि उस व्यक्ति ने पुलिस को यह बताने के बाद खुद को आग लगा ली कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद उनकी राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की योजना का विरोध कर रहा है।

टेलीविजन स्टेशन ने कहा कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। क्योडो समाचार एजेंसी और अन्य मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि एक व्यक्ति के 'आग की लपटों में घिर जाने' की रिपोर्ट के बाद पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स के पास से एक नोट मिला है, जिसमें शिंजो आबे के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का विरोध व्यक्त किया गया था। खबर के अनुसार आत्मदाह करने वाले बुजुर्ग की उम्र 70 साल से अधिक है और उसके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है। हालांकि, वह होश में था। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने खुद पर तेल छिड़कने के बाद आग लगा ली।

जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले आबे की 8 जुलाई को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जापान में उनके सम्मान में 27 सितंबर को राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की योजना है।

हालांकि जापान में राजकीय अंत्येष्टि बहुत कम मौकों पर होते हैं। इसलिए कई लोग मौजूदा  अंत्येष्टि कार्यक्रम की आलोचना भी कर रहे हैं और ये विवादों में है। कुछ सर्वे के अनुसार जापान में करीब आधे लोग इस राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की योजना के विरोध में हैं।

Web Title: Japan man sets himself on fire near Japan PM office says Report

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे