पीएम मोदी ने शिंजो आबे को कुछ इस तरह किया याद, जानें क्या लिखा...

By संदीप दाहिमा | Published: September 27, 2022 12:04 PM2022-09-27T12:04:14+5:302022-09-27T12:09:07+5:30

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आबे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ एक मुक्त, खुले व समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए आबे के योगदान को याद किया। (Photo ANI)

आबे के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध रखने वाले मोदी ने कहा, ‘‘ मैं पूर्व प्रधानमंत्री आबे के आकस्मिक निधन से बेहद दुखी हूं..उन्होंने भारत-जापान संबंधों को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया और कई क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार भी किया।’’ (Photo ANI)

मोदी ने अपनी पिछली जापान यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस दौरान उनकी आबे के साथ लंबी बातचीत की थी। (Photo ANI)

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत आपको याद कर रहा है शिंजो आबे।’’ गौरतलब है कि आबे (67) की आठ जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह दक्षिणी जापानी शहर नारा में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। (Photo ANI)

मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आज यानी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तोक्यो में सुरक्षा के सबसे अधिक इंतजाम किए गए हैं। (Photo ANI)