लाइव न्यूज़ :

जे थॉमस मैंजेर ‘यूएस कैपिटल पुलिस’ के नए प्रमुख

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जुलाई (एपी) कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर छह जनवरी को हुए हमले के बाद पहली बार बल में कोई बड़ा बदलाव करते हुए जे थॉमस मैंजेर को ‘यूएस कैपिटल पुलिस’ का प्रमुख बनाया गया है।

नियुक्ति की जानकारी रखने वाले चार लोगों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर ‘एपी’ को बताया कि मैंजेर मैरिलैंड के मोन्ट्गोमेरी काउंटी में 15 साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गहन विचार-विमर्श के बाद उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। इससे पहले, वह फेयरफैक्स और वर्जीनिया पुलिस विभाग का नेतृत्व भी कर चुके हैं।

‘यूएस कैपिटल पुलिस’ के पूर्व प्रमुख स्टीवन संड को दंगे वाले दिन ही उनके पद हटा दिया गय था और उनकी जगह योगानंद पिटमैन ने बतौर कार्यवाहक प्रमुख जम्मेदारी संभाली थी।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब कैपिटल पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां कैपिटल को सुरक्षित करने का सबसे अच्छा तरीका निर्धारित करने और इमारत तथा उसके भीतर मौजूद सांसदों की रक्षा करने वाले 2300 पुलिस कर्मियों को और सशक्त बनाने के तरीकों को लेकर संघर्ष कर रही है।

विभाग ने अधिकारियों और दंगों से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों के लिए अतिरिक्त कोष की भी मांग की है।

गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग पर उनके समर्थकों ने छह जनवरी को धावा बोला था और हिंसा की थी। यह हमला उस समय किया गया था, जब संसद में जो बाइडन की राष्ट्रपति चुनाव में जीत को सत्यापित किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला