लाइव न्यूज़ :

इस्तांबुल: बम रखने का संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, 6 लोगों की हुई थी मौत, 81 घायल

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2022 08:41 IST

इस्तांबुल में रविवार को बम धमाके के लिए जिम्मेदार एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये धमाका रविवार को इस्तांबुल के एक प्रमुख और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बम रखकर कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तांबुल में रविवार को हुए बम धमाके के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरफ्तार संदिग्ध कोई महिला है या पुरुष।वहीं, अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि हमला करने वाले 3 लोग हैं, इनमे एक महिला और दो युवक हैं।

इस्तांबुल: तुर्की के इस्तांबुल में एक प्रमुख सड़क पर बम रखकर धमाका करने के एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ा गया है। तुर्की के न्यूज एजेंसी अनादोलु (Anadolu) के अंग्रेजी भाषा के ट्विटर अकाउंट के अनुसार आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने सोमवार को कहा कि इस्तांबुल में विस्फोट के लिए बम को रखने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरफ्तार संदिग्ध कोई महिला है या पुरुष। 

धमाके की इस घटना में 6 लोगों की रविवार को मौत हो गई थी जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका स्थानीय समय के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ। उस वक्त बड़ी संख्या में लोग सड़क पर मौजूद थे। 4 लोगों की मौके पर और 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

वहीं, अल जजीरा ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि हमला करने वाले 3 लोग हैं। इनमे से एक महिला और दो युवक हैं।

तुर्की में धमाके की वजह अभी साफ नहीं

इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस भीषण विस्फोट को ‘हमला’ करार दिया। विस्फोट की वजह साफ नहीं हो सकी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ की खबर के मुताबिक, विस्फोट की जांच करने का जिम्मा पांच अभियोजकों को दिया गया है।

ऑनलाइन पोस्ट की गई वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटें निकल रही हैं और फिर जोर का धमाका हुआ, राहगीर मुड़े और भागने लगे। 

एक अन्य फुटेज में दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है। वहीं, इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने कल ट्विटर पर कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। तुर्की में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से था

टॅग्स :तुर्कीIstanbulRecep Tayyip Erdoan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो