लाइव न्यूज़ :

यहूदी बस्ती के विस्तार की इजराइल की पहल निन्दनीय: संयुक्त राष्ट्र के राजदूत ने कहा

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:46 IST

Open in App

यरूशलम, 16 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के पश्चिम एशिया मामलों के राजदूत ने सोमवार को कहा कि पूर्वी यरूशलम में एक यहूदी बस्ती में निर्माण का विस्तार करने के इजराइल के निर्णय से वह ‘‘काफी चिंतित’’ हैं और इस कदम से फलस्तीन राष्ट्र की स्थापना में कठिनाई आएगी।

इस पहल से अमेरिका का आगामी प्रशासन खफा हो सकता है जो बस्तियों के विस्तार का विरोधी है और जो द्विराष्ट्र समाधान को लेकर वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीद करता है।

इजराइल के बस्ती विरोधी समूह ‘पीस नाउ’ के अनुसार इजराइल भूमि प्राधिकरण ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि उसने गीवट हैमाटोस बस्ती में 1,200 से अधिक नए घरों के लिए निविदा प्रक्रिया की शुरुआत की है।

पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया मामलों के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत निकोलाय म्लादेनोव ने बयान जारी कर कहा, ‘‘अगर यह (बस्ती विस्तार) होता है तो इससे वेस्ट बैंक में यरूशलम और बेथलहम के बीच बस्तियों की कड़ी को मजबूती मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे फलस्तीन देश के गठन और 1967 के समझौते के आधार पर द्विराष्ट्र समाधान समझौते की संभावना को नुकसान पहुंचेगा, जिसमें दोनों देशों की राजधानी यरूशलम को बनाने की बात कही गई है। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बस्तियों का निर्माण अवैध है और मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि इस कदम को वापस लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा