लाइव न्यूज़ :

इजराइली प्रधानमंत्री मुकदमे के लिए अदालत में पेश हुए

By भाषा | Updated: April 5, 2021 12:42 IST

Open in App

यरूशलम, पांच अप्रैल (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई फिर से शुरू किए जाने पर अदालत में पेश हुए।

मुकदमे में साक्ष्य पेश किए जाने का चरण सोमवार को शुरू हुआ वहीं पिछले महीने के बेनतीजा रहे चुनावों के बाद अगली सरकार के गठन को लेकर इजराइली राजनीतिक दलों ने गहन विचार-विमर्श के लिए मुलाकात की।

पिछले महीने (मार्च) की 23 तारीख को हुए चुनाव में काफी हद तक नेतन्याहू के पक्ष में मतदान हुए थे लेकिन स्पष्ट जनमत नहीं मिला था।

इजराइल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के तीन मामलों में रिश्वत लेने, धोखाधड़ी और न्यास भंग के आरोप हैं। उन्होंने इन आरोपों को विरोधी मीडिया और कानूनी एजेंसियों की उन्हें परेशान करने की कोशिश बताकर खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना