लाइव न्यूज़ :

गाजा सीमा पर इजराइली सेना ने किया हमला, तीन फलस्तीनियों की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2019 14:48 IST

Open in App

उत्तरी गाजा पट्टी में इजराइली सैनिकों के हमले में फलस्तीन के तीन लोग मारे गए। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे कुछ घंटों पहले इजराइल की ओर तीन रॉकेट दागे गए थे। मंत्रालय ने बताया कि एक अन्य फलस्तीनी गोलीबारी में घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है।

इजराइली सेना ने बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी में सीमा के करीब कई सशस्त्र संदिग्धों पर युद्धक हेलीकॉप्टर और टैंक से हमला किया गया। सेना ने टि्वटर पर पोस्ट किए एक बयान में कहा, ‘‘हमने गाजा से इजराइली सीमा की ओर बढ़ रहे सशस्त्र संदिग्धों की पहचान की है। हमने उनकी तरफ गोलीबारी की।’’

यह ताजा हमला तब हुआ है जब हमास शासित गाजा पट्टी में फलस्तीनियों ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजराइल में तीन रॉकेट दागे। इजराइली सेना ने बताया कि 24 घंटे में यह दूसरा हमला है। सेना ने बताया कि गाजा पट्टी से इजराइली क्षेत्र में तीन रॉकेट दागे गए।

आयरन डोम हवाई रक्षा प्रणाली ने दो रॉकेटों को नष्ट कर दिया।’’ शुक्रवार को भी गाजा में फलस्तीनियों ने स्देरोट शहर में एक रॉकेट दागा था जिसे सेना ने 12 जुलाई के बाद से इस तरह का पहला हमला बताया। इसके जवाब में इजराइल के युद्धक विमानों ने गाजा पट्टी में शनिवार तड़के कम से कम तीन ठिकानों को निशाना बनाया। 

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा