लाइव न्यूज़ :

यरुशलम में तनाव के बाद इज़राइल-गाज़ा ने दागे रॉकेट

By भाषा | Updated: April 24, 2021 14:52 IST

Open in App

यरुशलम, 24 अप्रैल (एपी) यरुशलम में तनाव की वजह से इज़राइल और गाज़ा पट्टी के बीच शनिवार को हिंसा भड़क गई। फलस्तीनी उग्रवादियों ने कम से कम 30 रॉकेट दागे जबकि इज़राइल ने गाज़ा के हमास द्वारा शासित ठिकानों को निशाना बनाया है।

यरुशलम में हाल के दिनों में झड़पों में बढ़ोतरी हुई है जो इज़राइल-फलस्तीन में लंबे समय से टकराव का मुख्य केंद्र रहा है और यहीं पर यहूदियों, ईसाइयों और मुस्लिमों के पवित्र स्थल स्थित हैं।

यरुशलम के निवासियों को और अशांति की आशंका हैं जबकि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और अमेरिकी दूतावास ने शांति की अपील की है।

इज़राइल की पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि यरुशलम में रात में हुई हिंसा के मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 20 अधिकारी जख्मी हुए हैं। रमज़ान में पाबंदियां लगाने से नाराज़ फलस्तीनियों और अरब विरोधी मार्च निकालने वाले चरमपंथी यहूदियों के साथ यरुशलम में सुरक्षा बलों की झड़प हुई।

यरुशलम में हुई घटनाओं ने गाज़ा को भड़का दिया। हमास की सशस्त्र इकाई ने इज़राइल को चेताया कि वह उसके सब्र का ‘इम्तिहान न ले’ और फलस्तीनी एनक्लेव से शुक्रवार देर रात दक्षिणी इज़राइल पर रॉकेट दागना शुरू कर दिए और शनिवार सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा।

इज़राइल की सेना ने कहा कि उसके विमानों और टैंकों ने भी रॉकेट दागे हैं। हमास ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन वामपंथी ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर लिबरेशन ऑफ फलस्तीन’ से संबद्ध छोटी सैन्य इकाई ने कहा है कि उसने कुछ मिसाइलें दागी हैं।

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए हमास द्वारा लगाए गए रात्रि कर्फ्यू को तोड़ते हुए भोर में सैड़कों लोग यरुशलम में अपने साथी फलस्तीनियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे और टायर जलाए।

इस तरह का अंदेशा था कि यरुशलम में स्थित मस्जिद ए अक्सा में शुक्रवार दोपहर की नमाज़ के बाद हिंसा भड़क सकती है लेकिन मुस्लिम धार्मिक नेताओं की संयम की अपील के बाद लोग शांतिपूर्ण तरीके से लौट गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल