लाइव न्यूज़ :

परमाणु कार्यक्रम को लेकर खुद पर निशाना साधे जाने पर भड़के ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:12 IST

Open in App

तेहरान, नौ जून (एपी) ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बीती रात राष्ट्रपति चुनाव परिचर्चा के दौरान खुद पर निशाना साधे जाने के बाद बुधवार को अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके आचोलक सत्ता के प्रेम में सब कुछ भूल चुके हैं।

मंगलवार को हुई दूसरी राष्ट्रपति चुनाव परिचर्चा के दौरान कट्टरपंथी उम्मीदवारों ने 2015 के ईरान के परमाणु समझौते को लेकर रूहानी की ''आशा'' का मजाक उड़ाया था। रूहानी ने बुधवार को डिजिटल कैबिनेट बैठक के दौरान कट्टरपंथियों पर निशाना साधा। इस दौरान वह काफी आक्रोशित नजर आए।

रूहानी के नेतृत्व में ईरान ने दुनिया के शक्तिशाली देशों के साथ 2015 में परमाणु समझौता किया था। इसके तहत ईरान को खुद पर लगे प्रतिबंधों में छूट के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना था, लेकिन 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश को इस समझौते से बाहर निकाल लिया, जिसके बाद यह समझौता खटाई में पड़ गया। साथ ही ईरान की पहले से खराब अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की बिक्री बंद होने, महंगाई बढ़ने और मुद्रा के कमजोर होने से और खस्ताहाल हो गई।

रूहानी ने कहा कि परमाणु समझौते की आलोचना करने वाले कट्टरपंथियों को बताना चाहिये कि क्या वे पाबंदियों में छूट के बदले समझौते को रद्द करने का समर्थन करते।

राष्ट्रपति ने कहा, ''मान लीजिये कि यदि आपके सामने ऐसी पेशकश की जाती तो क्या आप उसे स्वीकार करते।''

इससे पहले, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार इब्राहिम रियासी ने मंगलवार को कहा था कि इन दमनकारी पाबंदियों को खत्म किया जाना चाहिये। रियासी ने कहा कि उन्होंने परमाणु समझौते को वापस लिये जाने का समर्थन किया था।

ईरान में 18 जून को चुनाव होना है। देश में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 90 लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल